वडोदरा में गुजरात ATS की छापेमारी, जैश से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी; हथियार भी बरामद किए गए

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वडोदरा से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक अहम कामयाबी मानी जा रही है। गुजरात एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान संदिग्ध आतंकी के पास से एक ऑटोमैटिक राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed