स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, भाजपा छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देहरादून की धर्मपुर विधानसभा के मथुरावाला क्षेत्र में एक ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला की उपस्थिति में वार्ड नंबर 85 स्थित आशीर्वाद एंक्लेव में वरिष्ठ भाजपाई एवं पूर्व ग्राम प्रधान श्री नवीन छेत्री संग दर्जनों युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से असंतुष्ट होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव-शामिल सदस्यों को कांग्रेस का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में स्वागत किया गया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों के प्रमुख नाम:

– श्री ए.के. बहुगुणा जी

– श्री जी.पी. ममगाई जी

– श्री आयुष भट्ट जी

– श्रीमती शोभा भट्ट जी

– श्रीमती उर्मिला भट्ट जी

– श्रीमती पविता पंवार जी

– श्रीमती रीता रमोला जी

– श्रीमती संतोषी रावत जी

– श्रीमती अंजू बिष्ट जी

– श्रीमती अनीता डोभाल जी

– श्रीमती अनुराधा गुसाईं जी

– श्री अखिलेश भट्ट जी

– श्री शिवशरण थलवाल जी

– श्री दिनेश बगियाल जी

– श्री सुनील उनियाल जी

– श्री राकेश बिजलवान जी

– श्रीमती आशा थापा जी

– श्री सोहन शाही जी

– श्रीमती सुचित्रा छेत्री जी

– श्रीमती अर्चना थापा जी

– श्री राजकुमार सिंह छेत्री जी

– श्री सुरेंद्र थापा जी

– श्री आनंद सिंह छेत्री जी

– श्री राजेश थापा जी

– श्रीमती रत्ना देवी जी

– श्रीमती भीमकला देवी जी

– श्री ठाकुर मलपुन जी

– श्री आनंद सिंह बिष्ट जी

– श्री कैलाश मैथानी जी

– श्री सतीश नेगी जी

– श्रीमती राधिका नेगी जी

 

…और अन्य स्थानीय नागरिक

मुख्य कारण:

– भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ

– महिला अपराधों में वृद्धि

– बेरोजगारी की गंभीर समस्या

– युवाओं की उपेक्षा

– स्थानीय विकास में ठहराव

 

प्रदेश अध्यक्ष श्री करण माहरा ने इस अवसर पर कहा, “यह कांग्रेस की विचारधारा की जीत है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही वह विकल्प है जो जनहित में कार्य कर सकती है।”

 

प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला ने कहा, “महिलाओं की भागीदारी और सम्मान कांग्रेस की प्राथमिकता है। आज का यह आयोजन महिला शक्ति के जागरण का प्रतीक है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed