उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के चार जिलों में आरंभ होंगे लैब्स ऑन व्हील्स मोबाइल सांइस लैब प्रोजेक्ट

लैब्स ऑन व्हील्स, यानी चलती-फिरती साइंस लैब की शुरुआत पहले चरण में चंपावत, अल्मोड़ा, देहरादून…

हजारों पात्र कर्मचारियों को अब मिलेगी राहत, अब अधूरी एसीआर तो प्रमाणपत्र से खुलेगा प्रमोशन का द्वार

राज्य सरकार के हजारों कर्मचारी पात्र होने के बावजूद पदोन्नति से इसलिए वंचित हैं, क्योंकि…

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैलाश क्षेत्र में पार्वती कुंड के पास ध्यान लगाने को लेकर तीन दिन बाद अपने ही अंदाज में टिप्पणी की

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदि…

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से अदाणी समूह के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की साभार

देहरादून। अदाणी समूह राज्य में कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में पांच सौ करोड़ रुपये के…

You may have missed

राहुल गांधी ने फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, कहा- हरियाणा में 25 लाख वोट हुए चोरी500 वोटर एक ही पते पर, फर्जी फोटो वाले हजारों नाम – राहुल का दावा राहुल बोले- हर आठ में से एक मतदाता नकली, मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को एआईसीसी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव प्रक्रिया में “वोट चोरी” के आरोपों को दोहराते हुए कई उदाहरण सामने रखे। राहुल ने दावा किया कि हरियाणा सहित कुछ राज्यों में बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता जोड़े गए और कई वोट काट दिए गए। उन्होंने इसे “सेंट्रलाइज्ड ऑपरेशन” बताते हुए कहा कि यह अलग–अलग बूथ की नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर की गई गड़बड़ी है। एग्जिट पोल का हवाला, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ राज्यों के एग्जिट पोल दिखाए और कहा कि हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में वोटिंग के बाद जो शिकायतें आईं, वो एग्जिट पोल और रिजल्ट में अंतर की ओर संकेत करती हैं। उन्होंने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने अलग–अलग नाम से हरियाणा में कई बार वोट डाला। “H फाइल्स” का जिक्र राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास “H फाइल्स” हैं, जिनमें हरियाणा में कथित अनियमितताओं से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं। उन्होंने दावा किया कि हर आठ में से एक वोटर फर्जी है और हरियाणा में करीब 1 लाख से ज्यादा मतदाता ऐसे मिले जिनके फोटो संदिग्ध हैं। राहुल ने यह भी कहा कि 25 लाख वोट चोरी हुए और बड़ी संख्या में मतदाताओं के वोट “काटे” गए। 500 वोटर एक ही पते पर — राहुल का दावा कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कई लोगों के मकान नंबर 0 दर्ज हैं और जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता सामने आया है। उन्होंने कहा कि फर्जी नामों की पहचान करना मुश्किल है क्योंकि उनका कोई सत्यापित एड्रेस नहीं है। पहले भी दे चुके हैं संकेत राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर 1 सितंबर को भी बयान दिया था और कहा था कि “वोट चोरी” को लेकर वे “हाइड्रोजन बम” फोड़ेंगे। कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी आने वाले समय में इस मुद्दे पर और दस्तावेज़ व विवरण सार्वजनिक कर सकते हैं।